अपहरणकर्ता गिरफ्तार, किशोरी बरामद
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के रूपापुर चौराहे से बुधवार को मिर्जामुराद पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासिनी कक्षा 10 की छात्रा बीते सोमवार को घर से गायब हो गई थी। पिता ने मोहित कुमार नामक युवक पर बेटी को बहला—फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा नामजद तहरीर दे मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में मिर्जामुराद पुलिस ने सूचना पर बुधवार को आरोपी मोहित कुमार को रूपापुर चौराहे से गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










