HomeVaranasiविजेता बच्चों को मेडल व प्रमाण-पत्र वितरित

विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाण-पत्र वितरित

विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाण-पत्र वितरित

जितेन्द्र सिंह चौधरी/संजीव मिश्रा
सेवापुरी, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के खालिसपुर गांव स्थित जीवा इंटरनेशनल स्कूल में पिछले दिनों सम्पन्न हुए काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में स्कूल स्तर व ब्लाक स्तर पर विजेता हुए छात्र-छात्राओं को गुरुवार की सुबह स्कूल परिसर में कछवां रोड चौकी प्रभारी अतुल मिश्रा व पत्रकार व समाजसेवी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’ के हाथों मेडल व प्रमाण-पत्र देकर छात्र—छात्राओं को सम्मानित किया गया। चौकी प्रभारी ने कहा कि काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव प्रधानमंत्री जी के प्रेरणा से छात्र-छात्राओं के अंदर छुपी प्रतिभाओं को बाहर समाज में लाने का मौका मिला जिससे छात्र छात्राएं बेहिचक अपने प्रतिभा को सबके सामने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक विनोद तिवारी, प्रधानाचार्य रामकुमार अवस्थी, अध्यापकगण प्रमोद विश्वकर्मा, गुरु प्रसाद प्रजापति, अवधेश पांडेय, सुखदेव, विनय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read