HomeAyodhyaअसलहे के बल पर बदमाशों ने आरक्षी से लूटी बाइक व बंदूक

असलहे के बल पर बदमाशों ने आरक्षी से लूटी बाइक व बंदूक

असलहे के बल पर बदमाशों ने आरक्षी से लूटी बाइक व बंदूक

राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। जिले में बदमाशों को दुस्साहस बढ़ता रहा है। बदमाश अब पुलिस को भी निशाना बनाने लगे हैं। असलहे से लैस बदमाशों ने एक आरक्षी से उसकी बाइक और बंदूक लूट ली। बदमाशों के आतंक से आरक्षी उनका विरोध करना तो दूर मदद के लिए किसी को आवाज देने की भी हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना पाकर सक्रिय हुई पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आरक्षी का लूटा गया असलहा एक जंगल से बरामद कर लिया है लेकिन बाइक का अभी पता नहीं चला है।

RK Hospital And Blood Component Center

बदमाशों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच सहित कई थानों की फोर्स लगाई गई है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने घटनास्थल का जायजा लिया और बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। हैदरगंज के के कटौना गांव में वर्ष 2020 में हुए आशीष वर्मा हत्याकांड में मृतक के पिता शेर बहादुर को सरकारी गनर के रूप में एक आरक्षी मिला है। उनकी सुरक्षा में तैनात गनर भाष्कर शुक्रवार को बाइक से हैदरगंज जा रहा था। रास्ते में तारुन-हैदरगंज मार्ग पर एक बाइक पर सवार हो कर पहुंचे नकाबपोश 3 युवकों ने आरक्षी को रोक लिया। उनकी कनपटी पर असलहा सटाकर बाइक व राइफल लूट ली और भाग निकले। मुंह पर गमछा बंधा होने की वजह से आरक्षी बदमाशों को पहचान नहीं सका।

वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस प्रकरण की छानबीन कर रही थी कि परसा गांव निवासी रणविजय उपाध्याय ने पुलिस को उनकी बाग में राइफल पड़ी होने की सूचना दी। बाग में महुआ बीन रहे कुछ बच्चों ने रणविजय को राइफल की सूचना दी थी। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने बिशुन बाबा जंगल, तिवारी का पुरवा, पांडे का पुरवा, मयंनदीपुर आदि स्थानों एवं जंगलों में काबिंग की है लेकिन उनका पता नहीं चल सका है। कांबिंग अभी जारी है। जाना बाजार, हैदरगंज में कई दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पुलिस खंगालने में जुटी है। सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर सहित आस-पास के जिलों की भी पुलिस से मदद ली जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि लूट की घटना का अनावरण करने के लिए टीमें लगाई हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read