जिले के एक गांव में युवक ने बारहवीं की छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल
शाहबाद। जिले के एक गांव में युवक ने पड़ोस में रहने वाली बारहवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया और फिर उसकी वीडियो भी बना ली साथ ही उसे वायरल करने के नाम पर छात्रा को धमकी देता रहा। लेकिन अब आकर उसने वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

एक गांव निवासी किशोरी बारहवीं की छात्रा बताई जा रही है। आरोप है कि साल 2021 के मार्च माह में आरोपी युवक अमित ने पड़ोस में रहने वाली दूसरे वर्ग की किशोरी को घर में अकेला पाकर बलात्कार किया और वीडियो बना ली थी। इसके बाद वह किशोरी को किसी से कहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। जिस पर छात्रा चुप रही, लेकिन अब आकर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी। बेटी की अश्लील वीडियो देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बेटी से जानकारी ली तो पूरा वाकया सामने आ गया। जिस पर शुक्रवार देररात परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















