सवा किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कर्वी के उपनिरीक्षक रामाधार सिंह, उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह तथा उनकी टीम आरक्षी प्यूषशरण श्रीवास्वत व अरुण यादव द्वारा आरोपी सीताराम उर्फ जितेन्द्र गुप्ता पुत्र विजय प्रसाद निवासी रत्नावली सीतापुर कोतवाली कर्वी को एक किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बंध में आरोपी के विरुद्ध कोतवाली कर्वी में सम्बंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















