Homeआजमगढ़जयन्ती पर देश के प्रति उनके महापुरूषों का बलिदानों का ही वर्णन:...

जयन्ती पर देश के प्रति उनके महापुरूषों का बलिदानों का ही वर्णन: प्राचार्य

जयन्ती पर देश के प्रति उनके महापुरूषों का बलिदानों का ही वर्णन: प्राचार्य

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। शिब्ली नेशनल कॉलेज न केवल आज़मगढ़, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का नामचीन कॉलेज है जो अपने स्थापना वर्ष १८८३ से आजतक लगातार किसी न किसी रूप में निरन्तर समाज की सेवा और शिक्षा के उत्थान एवं विस्तार में प्रयासरत है। द आज़मगढ़ मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी से संबद्ध शिब्ली कॉलेज तथा अन्य स्कूल एक संस्थान हैं जो न केवल प्राइमरी से पीएचडी तक की उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए जाने जाते है, वरन ये छात्र—छात्राओं के चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास और कैम्पस के भीतर अपनी विशेष शैक्षणिक गतिविधियों के लिए भी प्रसिद्ध है। शिक्षा, कक्षा एवं पाठ्य क्रम के साथ यहाँ क्रीड़ा, एनसीसी, रोवर्स एंड रेंजर्स की ट्रेनिंग और शारीरिक एवं मानसिक विकास का अच्छा वातावरण भी बनाए रखने का प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में शासन द्वारा नामित थीम तथा शीर्षक के अंतर्गत आज के समय में गांधी जी के विचार एवं दर्शन के महत्व और परिवर्तन की सहभागिता पर परिचर्चा कॉलेज के सभागार में प्राचार्य प्रो. अफसर अली, कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफ़ेसरों, सहायक प्रोफ़ेसरों और कॉलेज के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। समारोह का संचालन करते हुए शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफ़ेसर जर्रार अहमद ने गांधी जी के जीवन एवं सेवा दर्शन पर प्रकाश डाला। निश्चित समय पर गांधी जी की प्रतिमा पर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों की मौजूदगी में माल्यार्पण किया गया जिसमें सभी की सहभागिता और स्नेह शामिल था।
कॉलेज के शिक्षकों में डॉ सीमा सादिक़, डॉ आशुतोष माहेश्वरी, प्रोफेसर मोहम्मद ताहिर, प्रो. अलाउद्दीन ख़ान तथा प्रो. मोहम्मद ख़ालिद ने गांधी दर्शन एवं उनकी सामयिक सार्थकता पर अपने विचार श्रोताओं के सामने रखे। समारोह का संचालन शिक्षा विभाग के सहायक प्रो. डॉ जर्रार अहमद ने किया। प्राचार्य प्रो. अफ़सर अली ने अध्यक्षीय भाषण में गांधी जी और शास्त्री जी की जीवनशैली और देश के प्रति उनके बलिदानों का वर्णन किया। साथ ही प्राचार्य ने सेवा, कर्तव्य और अधिकार के आपसी तालमेल के लिए भी प्रेरित किया। समारोह में कॉलेज के सभी शैक्षणिक और ग़ैरशैक्षणिक स्टाफ़ के लोग उपस्थित थे। प्राचार्य के अध्यक्षीय भाषण के बाद ही संचालक ने इस समारोह के समापन का एलान किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read