2023 में टीबी मुक्त हो चुके ग्राम पंचायतों के प्रधानों को डीएम ने किया सम्मानित

2023 में टीबी मुक्त हो चुके ग्राम पंचायतों के प्रधानों को डीएम ने किया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। प्रधानमंत्री टी०बी० मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट भवन के सभागार कक्ष में टी०बी० मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह का आयोजन जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में हुआ। जिलाधिकारी द्वारा वर्ष 2023 में टी०बी० मुक्त हो चुके ग्राम पंचायतों के प्रधानों को महात्मा गाँधी की कान्स्य कलर की मूर्ति तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डा० सुरेन्द्र सिंह ने टी०बी० मुक्त ग्राम पंचायतों के मानक के बारे में विस्तार से बताया। ग्राम प्रधानों के ग्राम पंचायतों को इस वर्ष के लिए पुनः टी०बी० मुक्त होने के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० अशोक कुमार ने बताया कि इस वर्ष जनपद के कम से कम 643 ग्राम पंचायतों को टी०बी० मुक्त करने का लक्ष्य है। उन्होंने समस्त प्रधानों से अपने ग्राम पंचायतों को टी०बी० मुक्त करने हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करने हेतु आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने गांधी जयन्ती पर वर्ष 2023 में टी०बी० मुक्त हो चुके ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित करने के पश्चात् कहा कि आप सभी के लिए यह अत्यन्त गौरवान्वित करने वाला क्षण है। आशा करता हूँ कि इस वर्ष जनपद के अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों को टी०बी० मुक्त किया जा सकेगा और वर्ष 2025 में टी०बी० मुक्त जनपद तथा टी०बी० मुक्त भारत का सपना साकार हो सकेगा। प्रधानमंत्री जी के संदेश का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया जिसमें प्रधानमंत्री जी ने महात्मा गाँधी के स्वच्छता के प्रति दृढ आग्रह की चर्चा करते हुए देश के समस्त नागरिकों से अपने आस—पास साफ सफाई रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनपद के वर्ष 2023 में टी०बी० मुक्त हो चुके 43 ग्राम पंचायतों के प्रधानों, जिला पंचायत राज अधिकारी का समस्त स्टाफ, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम से सम्बन्धित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA