HomeFirozabadईंट से मारकर किया वृद्ध की हत्या

ईंट से मारकर किया वृद्ध की हत्या

ईंट से मारकर किया वृद्ध की हत्या

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में बुजुर्ग की ईंट मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आपकों बता दें कि शिकोहाबाद के दिवाईची में सूरजपाल (80 वर्ष) पुत्र रामचंद्र किसान थे। किसान अपने धैवते और उसकी पत्नी के साथ रहते थे। रात में किसी ने उनकी ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। परिवारजन जब सुबह उठे तब घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई। वृद्ध की हत्या की खबर सुनकर आसपास के क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए। सुबह-सुबह ये घटना घटित होने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी। बुजुर्ग की हत्या किसने और क्यों की इस बारे में कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुड़ी है। बता दें कि जिस जगह ये घटना हुई उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। पुलिस वहां लगे सारे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस सीसीटीवी के सहारे कातिल तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read