स्टार वूमैन आचीवमेंट आवार्ड से शिव नन्दनी हुईं सम्मानित

स्टार वूमैन आचीवमेंट आवार्ड से शिव नन्दनी हुईं सम्मानित

रूपा गोयल
बांदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरैनी में संचालित नर्स प्रशिक्षण केन्द्र की प्रिंसिपल शिवनन्दनी को डीपीएमआई कौशल केन्द्र अतर्रा पैरामेडिकल साइंस वोकेशनल इंस्टीट्यूट बांदा के डायरेक्टर व सीताराम समर्पण महाविद्मालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डा. रमाकान्त द्विवेदी द्वारा स्टार वूमैन अचीवमेंट से नर्स डे पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. द्विवेदी ने कहा कि हाथ जो देखभाल को कार्रवाई में बदल देता है, स्पर्श जो करुणा को आराम में बदल देता है, मुस्कुराहट जो प्यार को उपचार में बदल देती है ऐसे नर्स को हम कोटि कोटि नमन करते हैं। इनकी सेवा समाज में सर्वोपरि है जिसको न कभी भूला जा सकेगा। इस मौके पर नर्सिंग प्रशिक्षण की छात्राएं वोकेशनल इंस्टीट्यूट और अपोलो अस्पताल समूह टेलीक्लिनिक कोआर्डिनेटर कुमारी अंजली तिवारी मौजूद रहीं। इंस्टीट्यूट डायरेक्टर बताते हैं कि आज हर घर में नर्सिंग की जानकारी हर बहू-बेटी को होनी चाहिये जिससे वह अपने आसपास दिन या रात की आपातकाल में मरीज स्वास्थ्य स्थिति को लेकर उनके स्वास्थ्य लाभ के लिये मार्गदर्शन कर सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA