मेडिकल कॉलेज में मनाया गया मदर्स डे

अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को वितरित किया गया फल
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को मेडिकल कॉलेज में मदर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को फल वितरित किए गए। साथ ही मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं भी दी गई। सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने आईएमए द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को आज डॉक्टर्स ने उनके मां होने पर गर्व का एहसास कराया। उन्हें बताया कि वह जगत जननी हैं जगत माता हैं। उन जैसी माता के दम पर ही आज सृष्टि का संचालन हो रहा है। आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर पूनम अग्रवाल ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों को फल वितरित करते हुए कहा कि मां अपने बेटे के लिए हर दुख दर्द सहन करती है। यह सहनशीलता केवल एक मां के अंदर ही हो सकती है। अगर इस संसार में मां नहीं होती तो कोई नहीं होता। मां जिंदगी का वह तोहफा है जिसे कोई दोबारा नहीं दे सकता। बच्चों के जन्म लेने से पहले और जन्म लेने के बाद तक मां उसे अपने कलेजे से लगा कर रखती है। बड़ा होने पर भी वह उसे उतना ही प्यार देती है जितना कि छोटे पर। इस दौरान माता का फूल माला पहनकर स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉक्टर एलके गुप्ता, डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. रचना जैन, डॉ. मिली अग्रवाल, डॉ. मनोरमा गुप्ता, डॉ. दिव्या चौधरी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














