Homeबाराबंकीअधिकारी गम्भीरता से करें शिकायतों का निस्तारण: डीएम

अधिकारी गम्भीरता से करें शिकायतों का निस्तारण: डीएम

अधिकारी गम्भीरता से करें शिकायतों का निस्तारण: डीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में हैदरगढ़ में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने जनता की शिकायतों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओं का निस्तारण गंभीरता के साथ किया जाए। शिक़ायत कर्ताओं से सहजता से बात करें और स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। शिकायतों का निस्तारण करते समय अधिकारी शिकायत कर्ताओं से उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करके इस बात को भी सुनिश्चित कर ले कि शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिली है या नहीं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि भूमि सम्बन्धी मामलों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। डीएम ने एक फरियादी सोनी सिंह का राशन कार्ड तत्काल निर्गत करवाया। आवास, पेंशन, चकमार्ग व रास्ते, नाली की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। खतौनी में नाम आदि की त्रुटियों को सही करने के निर्देश भी दिए। जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 530 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 118 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।तहसील हैदरगढ़ में विभिन्न मामलों के 260 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिसमें से 36 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ शम्स तरबेज खाँ के साथ अन्य जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read