मूलभूत सुविधाओं में निंदूरा ब्लाक को मिला पहला स्थान
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। प्रदेश के 100 आकांक्षी ब्लाको में शामिल जिले के निंदूरा और पूरेडलई ब्लाक की अप्रैल की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। इनमें निंदूरा प्रदेश में सातवें तो पूरेडलई 13वें स्थान पर है। निंदूरा को मूलभूत संसाधनों में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। गांधी सभागर में मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान आकांक्षी विकास खंड से संबंधित 75 इंडिकेटर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन वित्तीय समविषम एवं बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कुल 75 इंडिकेटर की प्रगति, अनुश्रवण की समीक्षा की गई। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित 23 इंडिकेटर, शिक्षा के 13 इंडिकेटर एवं जल संसाधन के 15 इंडिकेटर, वित्तीय समावेशन के 16 इंडिकेटर, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के 8 इंडिकेटर की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि छात्रों से ओएमआर शीट भराई जाय जिससे भविष्य में ओएमआर शीट भरने में छात्रों को कठिनाई न हो। कृषि एवं जल संसाधन विभाग अधिकारी को निर्देशित किया कि इंडिकेटर 3.1 फसल बीमा योजना की प्रगति बढ़ाई जाए। इंडिकेटर 4.1 मुद्रा लोन 4.6 प्रधानमंत्री जन धन योजना में अकाउंट को खोलने की प्रगति बढ़ाई जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने से संबंधित इन्डीकेटर की मॉनिटरिंग लगातार करते रहे, जिससे प्रगति अच्छी हो और रैंक में सुधार आये।
समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए, उप कृषि निदेशक, उपायुक्त स्वरोजगार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर, चिकित्सा अधीक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी निंदूरा, खंड विकास अधिकारी निंदूरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













