जीरो टॉलरेट में हो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण: अतुल अंजान
अतुल राय
वाराणसी। युवा एसीपी कैंट डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने सर्किल के समस्त थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारीयों को निर्देशित किया कि थाना परिसर में पड़ने वाले समस्त प्रार्थना पत्रों को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निस्तारित करें।
बिना वजह किसी भी पीड़ित/पीडितों को यहां-वहां न दौड़ायें। रात्रि गश्त को बढ़ाएं। थाना क्षेत्र के सक्रिय बदमाशों को चिन्हित करते हुए उनके ऊपर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे कहा कि हर हाल में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













