पूर्वांचल उद्योग व्यापार मण्डल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
श्रवण सिंह
सकलडीहा (बिहार)। सकलडीहा उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंगलवार को एक समारोह के माध्यम से पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार गुप्ता, महामंत्री पद पर श्याम बहादुर भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिनव सिंह, उपाध्यक्ष पद पर शिवदास जायसवाल, मुकेश कुमार, मंत्री पद पर मनमोहन राजभर, सत्यम जायसवाल व कोषाध्यक्ष पद पर अवधू सिंह ने शपथ लिया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने अपने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए मेरा हमेशा संघर्ष जारी रहेगा। मेरा प्रयास है कि व्यापारियों की सुरक्षा और उनके प्रतिष्ठानों की संरक्षा बनी रहे इसके लिए हर स्तर पर प्रयास करताा रहूंगा। वहीं महामंत्री श्याम बहादुर भारती ने सभी व्यापारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सकलडीहा व्यापार मंडल पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल रहेगा। जहां व्यापारियों ने आपसी सहमति से सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव कर एकजुटता का परिचय दिया है। इस मौके पर पूर्व विधायक मुगलसराय साधना सिंह ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामना देते हुए स्वागत किया। समारोह में मुराहू विश्वकर्मा, एके सिंह, राकेश जायसवाल, रोहित जायसवाल, सुरेश राय, महेन्द्र, दरोगा यादव सहित अन्य रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














