राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्दौली सुनील कुमार के निर्देशन मंअ अपर जनपद न्यायाधीश पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में दिन सोमवार से तहसील सभागार सदर तहसील चन्दौली में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 दिसम्बर के संदर्भ में एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें जिला सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय, मनोज बरनवाल अग्रणी जिला प्रबन्धक (एल.डी.एम.) पंकज कुमार, मुख्य शाखा प्रबन्धक यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, अमित शर्मा फिल्ड आफिसर स्टेट बैंक आफ इण्डिया अन्य उपास्थित रहे। पूर्णकालिक सचिव द्वारा यह बताया गया कि उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,चदौली के तत्वाधान मे 9 दिसम्बर दिन शनिवार को समय प्रातः 10.00 बजे से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे मोटर दुर्घटना प्रतिकार दाण्डिक वादों, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद विद्युत बिल, राजस्व वाद, वैवाहिक वाद, भुमि अधिग्रहण वाद व अन्य सिविल वादों का निस्तारण। सुलह समझौते एवं संस्वीकृत के आधार पर किया जायेगा। सचिव द्वारा उपस्थित मीडिया व बैंककर्मी को उपरोक्त सभी वादों जो राष्ट्रीय लोक अदालत मे लगाये जाते है उन पर प्रकाश डाला तथा सभी को विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्दौली के तत्वाधान मे 9 दिसम्बर दिन शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के सभी न्यायालयों एवं विभागों से सम्बन्धित अधिक से अधिक मामलों/वादों का निस्तारण कराकर प्रभावित लोगों को लाभान्वित किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














