एनडीआरएफ ने मीर घाट पर डूबते युवक की बचायी जान
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/कन्हैया लाल
वाराणसी। 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम वाराणसी के विभिन्न घाटों पर नियमित रूप से पिकेट ड्यूटी एवं जल गश्ती कार्य में संलग्न है।
इसी क्रम में मीर घाट के समीप मंगलवार को एक युवक स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने की स्थिति में पहुँच गया। घटना को देखते ही पिकेट ड्यूटी पर तैनात एनडीआरएफ के सतर्क और प्रशिक्षित बचावकर्मियों ने बिना किसी विलंब के त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्नत बचाव तकनीकों और साहसिक प्रयासों के बल पर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के पश्चात युवक की पहचान आयुष सिंह निवासी नंद नगर, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। उपमहानिरीक्षक मनोज शर्मा के मार्गदर्शन में 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ वाराणसी की टीम गंगा घाटों पर सतत सजगता, अनुशासन और पूर्ण समर्पण के साथ तैनात है जो हर आपातकालीन परिस्थिति से निपटने हेतु सदैव तत्पर है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















