नवादा पुलिस ने दो साइबर अपराधी को किया गिरफ़्तार
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। नालंदा ज़िला अंतर्गत हिलसा थाना के गौरव कुमार एवं सन्नी कुमार के द्वारा फर्जी तरीक़े से आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासबुक का इस्तेमाल कर विभिन्न कम्पनियो से पैसे फाइनेंस कर मोबाइल आदि ख़रीदाते थे।
दोनों अभियुक्त दूसरों के काग़जात पर किसी और का फोटो चिपकाकर फाइनेंस करवाता था। दोनों साइबर अपराधी को नवादा पुलिस ने नालंदा जिले के हिलसा थानाक्षेत्र से गिरफ़्तार है। बता दें कि इस कांड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना के नेतृत्व में एसआईटी दल का गठन किया गया और दोनों अभियुक्त को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










