HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : कुलपति ने बच्चों के पार्क व सामुदायिक भवन का...

JAUNPUR NEWS : कुलपति ने बच्चों के पार्क व सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

JAUNPUR NEWS : कुलपति ने बच्चों के पार्क व सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में कुलपति ने नन्हें मुन्नों के सर्वांगीण विकास के लिए पार्क और विभिन्न तरह के उत्सव आदि के लिए सामुदायिक भवन की आधारशिला शनिवार को रखकर श्री गणेश किया। विधि विधान से पूजन कार्यक्रम करके कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि परिसर के छोटे छोटे बच्चों और उनकी गतिविधियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस पार्क बनाया जाएगा, क्योंकि आज बच्चों को मोबाइल फ़ोन से दूर रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है, इसलिए ऐसे पार्क को विकसित किया जाना नितांत आवश्यक था।

परिसर में उत्सव आदि के लिए सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, डॉ. पीके कौशिक, डॉ लक्ष्मी मौर्य, शीलनिधी सिंह, रामपुकार, दिवाकर तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read