HomeAyodhyaलश्करी मन्दिर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का हुआ जोरदार स्वागत

लश्करी मन्दिर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का हुआ जोरदार स्वागत

लश्करी मन्दिर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का हुआ जोरदार स्वागत

श्री हनुमानगढ़ी, श्री रामजन्मभूमि, कनक भवन में मत्था टेक करके की सुख समृद्धि की कामना
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव/कृष्णा सिंह
अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नागपुर महाराष्ट्र के निवासी राजेन्द्र सिंह गौर का भक्ति पथ मार्ग रामकोट लश्करी मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। श्री गौर ने श्री हनुमानगढ़ी, कनक भवन, कनक भवनेश्वर महादेव, श्री चक्रवर्ती राजा दशहरथ के राज महल एवं श्री राम जन्मभूमि दरबार में मत्था टेका और सुख समृद्धि की कमाना की। लश्करी मंदिर के अधिकारी अरूणेश दास उर्फ अरुण सिंह ने रामनामा और श्रीराम लला की प्रतिमा से सम्मानित किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान सभागार में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। करीब 2 घंटे तक अयोध्या में रहने के बाद वह सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना हो गये। इस अवसर पर अरूणेश दास उर्फ अरुण सिंह अधिकारी लश्करी मंदिर, कृष्णा सिंह, राजकुमार सिंह, सीपी शुक्ला, अमर मिश्रा, विनोद सिंह, श्याम बाबू सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read