Homeबहराइचनगर पंचायत रूपईडीहा को मिला मोबाइल ट्रांसफार्मर

नगर पंचायत रूपईडीहा को मिला मोबाइल ट्रांसफार्मर

नगर पंचायत रूपईडीहा को मिला मोबाइल ट्रांसफार्मर

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
रुपईडीहा, बहराइच। स्थानीय नगर पंचायत की करीब 40 हजार आबादी के लिए राहत की खबर है। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयास से नगर पंचायत को 600 केवीए क्षमता का एक मोबाइल ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग की तरफ से उपलब्ध करवा दिया गया है। ऐसे में यदि नगर क्षेत्र में कहीं भी ट्रांसफार्मर की खराबी आती है तो तत्काल मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नगर पंचायत रुपईडीहा भारत नेपाल सीमा पर बसा एक अंतराष्ट्रीय कस्बा है। यहां पर दर्जनों केंद्रीय व प्रदेशीय कार्यालय बने हुए है जिनको 24 घंटे बिजली की उपलब्धता की आवश्यकता होती है। कस्बे में उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली देने के लिए दर्जनों ट्रांसफार्मर लगे हैं। अक्सर कहीं न कहीं ट्रांसफार्मर में खराबी होती रहती है। खराब ट्रांसफार्मर को बदलने या फिर मरम्मत करने में 10 से 12 घंटे का समय लग जाता है। इस दौरान संबंधित क्षेत्र की आबादी को बिजली से वंचित रहना पड़ता है। नगर पंचायत प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिए 600 केवीए क्षमता के मोबाइल ट्रांसफार्मर की उपलब्धता बिजली विभाग से करायी है। ऐसे में अब नगर क्षेत्र में कहीं पर ट्रांसफार्मर की खराबी से बिजली बाधित होगी तो विभाग की टीम इस मोबाइल ट्रांसफार्मर की मदद से आपूर्ति बहाल कर सकेगी।

——इनसेट——
लोगों ने जतायी खुशी
बीजेपी नेता रतन अग्रवाल, भीमसेन मिश्रा, सभासद रजा इमाम रिजवी, समाजसेवी डॉ अश्वनी वैश्य, शेर सिंह कसौधन, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री संजय कुमार ने नगर पंचायत प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की है। कहा कि ट्रांसफार्मर में अक्सर खराबी आती रहती है। क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर अक्सर खराब हुआ करते है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत होती है। अब मोबाइल ट्रांसफार्मर आ जाने से उपभोक्ताओं को घंटों बिजली से नहीं वंचित होना पड़ेगा। आबादी के हिसाब से यहां कम से कम दो मोबाइल ट्रांसफार्मर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में रखने की जरूरत है।

——इनसेट——
क्या कहते हैं चेयरमैन
डॉ. उमाशंकर वैश्य नगर पंचायत अध्यक्ष रुपईडीहा का कहना है कि नगर पंचायत वासियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। ट्रांसफार्मर में होने वाली खराबी से उत्पन्न होने वाली मुश्किल से निपटने के लिए ही मोबाइल ट्रांसफार्मर की उपलब्धता की गई है। आने वाले समय में बिजली व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए और भी प्रयास किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read