HomeJaunpurनेपाल में सम्मानित किये गये शायर शारिक रब्बानी

नेपाल में सम्मानित किये गये शायर शारिक रब्बानी

नेपाल में सम्मानित किये गये शायर शारिक रब्बानी

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
नानपारा, बहराइच। उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच के कस्बा नानपारा में जन्मे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर साहित्यकार व समाजसेवी, अध्यक्ष भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ उत्तर प्रदेश को नेपाल के शहर नेपालगंज में महेंद्र पुस्तकालय सभागार में स्वं फारूक अहमद आरिफ मेमोरियल फाउण्डेशन नेपालगंज की जानिब से आयोजित नेपाल के उर्दू कवि फारूक अहमद आरिफ के 32वें स्मृति दिवस एवं मीरास ए आरिफ़ काव्य संग्रह के विमोचन कार्यक्रम में मीरास ए आरिफ़ पुस्तक के सम्पादन तथा उनकी साहित्यक व सामाजिक सेवाओं के नेपाल की पूर्व सांसद और स्व. फारूक अहमद आरिफ मेमोरियल फाउण्डेशन नेपालगंज की वर्तमान अध्यक्ष, सर्वत आरा ख़ानम साहिबा के हाथों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरिप्रसाद तिमिम्लिसिना ने किया। कार्यक्रम अध्यक्षता सरवत आरा ख़ानम साहिबा ने की। मुख्य अतिथि बुजुर्ग शायर अब्दुल लतीफ शौक नेपाली, विशिष्ट अतिथि, सनत रेगमी जी (पूर्व सदस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठान नेपाल), शारिक रब्बानी -अध्यक्ष भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ उत्तर प्रदेश एवं शशि राम कार्की (सदस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठान नेपाल) रहे। कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन, स्व. फारूक अहमद आरिफ के व्यक्तित्व और उनकी सेवाओं पर विचार प्रस्तुतिकरण, एवं विभिन्न शायरों द्वारा काव्य पाठ भी किया गया। उल्लेखनीय है कि मशहूर शायर शारिक रब्बानी जिनको नेपाल में उनकी साहित्यक से वाओ के लिए सम्मानित किया गया है। उनका भोपाल से भी करीबी ताल्लुक है।शारिक रब्बानी के दो काव्य संग्रह, क्रमशः फिक्रों फ़न, अफ़कार ए शारिक, एक उपन्यास गर्दिश ए अय्याम, जिसका मराठी में चक्रव्यूह और हिंदी में कालचक्र के नाम से भी अनुवाद भी हो चुका है। सहित 8 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। लगभग 10 साझा संकलनों में इनकी रचनाएं शामिल हैं। महिला सशक्तीकरण एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर अनेकों लेख प्रकाशित होते रहे हैं। नेपाल और भारत के लेखकों द्वारा लिखित इनके व्यक्तित्व और साहित्यक से वाओ पर क्रमशः शारिक रब्बानी मेरी निगाह में (उर्दू में), शारिक रब्बानी अदब के आईने में (हिन्दी में) और बहुआयामिक व्यक्तित्व शारिक रब्बानी (नेपाली में) प्रकाशित हो चुकी है। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गायको द्वारा इनकी ग़ज़लों को अपनी आवाज दी गई है। तथा इन्हें भारत और नेपाल में अवध श्री सम्मान, साहित्य श्री सम्मान, फारूक अहमद आरिफ ग़ज़ल सम्मान, उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी पुरस्कार व सम्मान, सृजन रत्न पुरस्कार (महिला सशक्तीकरण और भारत व ने पाल में साहित्यक सेवा के लिए), सिराज मीर खां सहर सम्मान, रशीद अन्जुम अवार्ड सहित 30 से अधिक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read