पालिका ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर
आशीष पचौरी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। नगर पालिका द्वारा बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड पर हास्पिटल के सामने सर्विस रोड पर अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। सर्विस रोड पर रखे लकड़ी के खोखों को हटवाया। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया लेकिन पालिका के कर्मचारियों ने किसी की भी नहीं सुनी। इस दौरान मुकेश निवासी स्टेशन रोड सरकारी अस्पताल के बगल में लकड़ी का खोखा रखकर अपना परिवार का पालन पोषण कर रहा है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने उसकी झोंपड़ी को हटवा दिया है। यह शिकायती पत्र मुकेश ने उप जिलाधिकारी को देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










