Homeम​​थुराकेएम ने दिल्ली एम्स की टीम को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

केएम ने दिल्ली एम्स की टीम को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

केएम ने दिल्ली एम्स की टीम को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

आरके धनगर
मथुरा। केएम विश्वविद्यालय की मेडीकल कालेज टीम ने दिल्ली में आयोजित क्रिकेट मैच में विजयी पताका लहराया है। सभी मेडीकल कालेजों की टीमों को पराजित करके केएम की टीम ने यह साबित कर दिया है कि हमसे अच्छा, हमसे बेहतर कोई नहीं है। कई क्रिकेट की टीमों को पराजित करने के बाद फाइनल में पहुंची केएम की टीम को विजयी होने की शुभकामनाएं आज विश्वविद्यालय के चांसलर किशन चौधरी, वाईस चांसलर डा. डीडी गुप्ता, मेडीकल कालेज के प्रिंसीपल डा. पीएन भिसे, एएमएस डा. आरपी गुप्ता तथा रजिस्टार पूरन सिंह ने दी है। उल्लेखनीय रहे कि हर वर्ष अखिल भारतीय आयुर्वेदिक अनुसंधान(एम्स) दिल्ली द्वारा पल्स प्रोग्राम आयोजित किया जाता है, जिसमें भारत देश के मेडीकल कालेजों के छात्र यहां आकर अपनी सहभागिता करते है। पल्स प्रोग्राम के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है। मथुरा के सौंख कस्बा स्थित पाली डूंगरा में कृष्ण मोहन मेडीकल कालेज की टीम ने भी पल्स प्रोग्राम में हिस्सा लिया। यहां आयोजित क्रिकेट मैच में शानदार प्रदर्शन केएम की टीम ने करके सबको दांतों तले उंगुलियां दबाने को मजबूर कर दिया। यहां केएम की टीम का पहला मैच हमदर्द मेडीकल कालेज से हुआ, जहां जबरदस्त बल्लेबाजी व गंदेबाजी करके केएम ने हमदर्द मेडीकल कालेज को बुरी तरह हरा दिया। जिसका मैन ऑफ द मैच डा. मनी कुमार ने जीता। दूसरा मैच केएम का वीआईएमएस मेडीकल कालेज की टीम से हुआ जहां वीआईएमएस को शिखस्त देकर मैन आफ द मैच का खिताब केएम के श्यान पोल ने हासिल किया। क्वाटर फाइनल में केएम मेडीकल कालेज की टीम का सामना ईएसआईसी मेडीकल कालेज रोहिणी से हुआ यहां भी केएम ने ईएसआईसी को 62 रनों से हराकर जीत हासिल की। मैच आफ द मैच पर कब्जा डा. निशंत चौधरी को मिला है। सेमीफाइनल मैच में केएम मेडीकल कालेज की टीम का मुकाबला एम्स दिल्ली से हुआ यहां भी केएम की क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी और गंदेबाजी करते हुए अपने प्रतिद्वन्दी एम्स को 12 रनों से हराकर फाइनल मैच में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। ये सभी मैच डा. मनी कुमार की कप्तानी के अनुरूप खेले गए थे। इस शानदार जीत को लेकर मथुरा सौंख कस्बा स्थित पाली डूंगरा में स्थित केएम विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल है, विश्वविद्यालय के चांसलर किशन चौधरी ने विजयी टीम को शानदार प्रदर्शन पर शब्बासी दी है तथा फाइनल में केएम के विजय होने की शुभकामनाएं कप्तान डा. मनी को दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read