HomeFirozabadराज्य विज्ञान प्रदर्शनी के गोल्ड मेडल विजेता अश्वनी जैन को सांसद ने...

राज्य विज्ञान प्रदर्शनी के गोल्ड मेडल विजेता अश्वनी जैन को सांसद ने किया सम्मानित

राज्य विज्ञान प्रदर्शनी के गोल्ड मेडल विजेता अश्वनी जैन को सांसद ने किया सम्मानित

रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। लोकसभा फिरोजाबाद के सांसद डॉ.चंद्रसेन जादौन ने अपने आवास पर 50 वीं राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के राज्य स्तर पर अपने उपविषय पर्यावरण सम्बन्धी चिंताएं पर अध्यापक संवर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने एवं गोल्ड मेडल जीतने पर श्री एम. डी. जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को गोल्ड मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। डॉ.चन्द्रसेन जादौन ने बताया कि अश्वनी जैन ने जनपद फिरोजाबाद का नाम सम्पूर्ण प्रदेश में रोशन किया है।

वे विज्ञान को जन जन तक पहुँचाने का कार्य बखूबी कर रहे हैं। उन्होंने जिला विज्ञान क्लब के कार्यों की भी प्रशंसा की। उनके साथ सांसद फिरोजाबाद प्रतिनिधि डॉ ललित मोहन जादौन ने भी अश्वनी जैन को सम्मानित करते हुए उनके कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अश्वनी कुमार जैन ने सांसद फिरोजाबाद डॉ.चन्द्रसेन जादौन, डॉ.ललित मोहन जादौन, जिलाधिकारी फिरोजाबाद रवि रंजन, मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद दीक्षा जैन, जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ.निशा अस्थाना के साथ समस्त जनप्रतिनिधियों, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, समस्त विद्यालय के प्रधानाचार्य गण एवं मीडिया वर्ग का आभार व्यक्त किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

 

Must Read