सांसद ने फार्मेसी छात्रों को बांटे स्मार्ट फोन
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क स्मार्ट फोन एवं टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एन्ड मैनजमेंट में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी के 87 छात्र छात्राओं को निःशुल्क स्मार्टफोन व टेबलेट वितरित किया। छात्रों को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व व निर्देश पर विभिन्न तरह की महत्वकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। गरीबों के साथ साथ देश के युवाओं को साथ लेकर चलने वाली योगी सरकार युवाओं के लिए भी कई तरह की योजनाएं शुरू कर चुकी है। यह योजनायें युवाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं।आज के समय में इंटरनेट व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। इंटरनेट चलाने का माध्यम मोबाइल स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर लोगों की अहम जरूरत बन चुका है। व्यापार हो या रोजगार, समाचार हो या शिक्षा हर क्षेत्र में स्मार्टफोन की उपयोगिता बढ़ चुकी है। जिसको देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देश के प्रतिभाशाली छात्र -छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द मौर्या, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, आशुतोष अवस्थी, जिला संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ट नवीन सिंह राठौर, प्रबन्धक सुनील झुनझुन वाला व नमन झुनझुन वाला तथा प्राचार्य डॉ. पूजा सहित छात्र व कालेज स्टाफ उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










