Homeहरदोईशिकायतों का किया जाए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: अपर आयुक्त

शिकायतों का किया जाए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: अपर आयुक्त

शिकायतों का किया जाए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: अपर आयुक्त

अमित त्रिवेदी
हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर आयुक्त घनश्याम सिंह ने मंडलायुक्त द्वारा पूर्व में किये गए जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों से शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अवशेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द सुनिश्चित किया जाए। कृत कार्रवाई से मंडलायुक्त कार्यालय को भी अवगत कराया जाए। अपर आयुक्त ने शिकायतों की निस्तारण आख्या की जाँच की। उन्होंने स्वयं कुछ शिकायतकर्ताओं को फोन करवाया तथा निस्तारण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों से संबंधित शिकायतों की निस्तारण आख्या में न्यायालय का नाम व वाद संख्या का उल्लेख किया जाए। उन्होंने दो काफी पुराने मामलों का तत्काल निस्तारण करवाया। नाम शुद्धिकरण कर एक खतौनी तत्काल जारी करवाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read