HomeAyodhyaस्कार्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवकों की हुई मौत

स्कार्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवकों की हुई मौत

स्कार्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवकों की हुई मौत

अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर गलत दिशा से आ रही स्कार्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।स्कार्पियो चालक को वाहन समेत पुलिस ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना के सिमौर गांव के रहने वाले भूराखान व अबरार गोरखपुर से लौटकर अपने घर जा रहे थे तभी पिठला गांव के पास जगदीशपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गये। सड़क पर गिरकर दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई। एक का पैर मोटरसाइकिल में इस कदर फस गया था कि उसे निकालने के लिए पुलिस को मैकेनिक बुलाना पड़ा। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए पास ही स्थित सौ सैय्या अस्पताल पहुंचाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल अस्पताल ले जाने पर ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। थाना प्रभारी कुमारगंज संजीव सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read