अयोध्या के पिठला गांव के 10 लोग हिमांचल प्रदेश में लापता
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। जनपद के मिल्कीपुर तहसील के पिठला गांव के 10 लोग हिमांचल प्रदेश में लापता हो गए हैं जिनमें अब्दुल मजीद (62), बहार (40), प्रवीण (38), नाजमा (35), इश्तिहार (21), उमेरा बीबी (20), करीना (18), वारिस (12), मौसम (6), अलमीरा (4) व एक रिश्तेदार एजाज अहमद मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के कादिम अलीगांव के रहने वाले भी शामिल हैं। इस घटना की सूचना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अल्लाह से उनकी खुशामदी की दुआ मांग रहे हैं।
गांव के मजीद अहमद अपने परिवार समेत कमाने हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर के लिए घर से 7 जुलाई को निकले थे लेकिन 9 दिन बाद वे वहां नहीं पहुंचे। स्वजनों को अब किसी बड़ी अनहोनी की आशंका हो रही है। इसके बाद इसकी सूचना कुमारगंज थाने पर दी गई थाना प्रभारी संजीव सिंह गांव पहुंचकर जानकारी ली।
अब्दुल मजीद 1 महीने घर रहकर अपने बेटे, बहू, पोते व एक रिश्तेदार के साथ अपने धंधे पर मनाली जा रहे थे। मजीद का परिवार वहां गांव गांव बांसुरी गुब्बारे व प्लास्टिक के खिलौने बेचता है। ये करीब वहां 40 वर्षों से अपना व्यापार कर रहे हैं।
मनाली में ही इनका दामाद रहबर भी रहता है। उसने बताया कि कई बार साली करीना से उसकी बात हुई थी। सब ठीक-ठाक होने की बात बताई थी। उन्होंने कहा था कि अभी हम बिलासपुर में हैं। 10 तारीख की रात तक मनाली बस अड्डे पर पहुंच जाएंगे लेकिन जब वे वहां नहीं पहुंचे तो उनके मोबाइल पर बात करने का प्रयास फिर किया गया लेकिन वह बंद है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन से बात की गई तो वह लोग कह रहे हैं कि खोजबीन की जा रही है कोई जानकारी होगी तो बताया जाएगा। उन लोगों को आशंका है कि बस व्यास नदी में गिर गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












