हाईटेंशन लाइन की चपेट से टेण्ट लगा रहे मजदूर की हुई मौत
आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। स्थानीय कस्बे के राजकीय अस्पताल के पीछे शादी का टेंट लगा रहे एक व्यक्ति हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने झुलसे हुए व्यक्ति को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम निवासी 53 वर्षीय मेंहदी हसन विवाह शादियों में टेंट लगाने का कार्य करता है। रविवार को मेहंदी हसन राजकीय अस्पताल के पीछे एक शादी समारोह में टेंट लगा रहा था। इसी बीच मेंहदी अस्पताल के पीछे से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मेंहदी गंभीर रूप से झुलस गया। आस-पड़ोस के लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे मेंहदी को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मेहंदी हसन को मृत घोषित कर दिया। मेंहदी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। व्यक्ति की मौत से परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













