मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिये किया गया प्रेरित
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रथम विशेष तिथि पर निकली रैली
श्रवण सिंह
बिहार। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रथम विशेष तिथि पर शनिवार को क्षेत्र के भारतीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरठी के छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार सकलडीहा प्रभुनाथ यादव ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां जनता मतदान द्वारा अपने प्रतिनिधियों को चुनती है। मतदान करने के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 साल या उससे अधिक हो रही हो, वे अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज करायें।
विशिष्ट अतिथि जिला दिव्यांग स्वीप आइकॉन राकेश यादव रौशन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम में संशोधन कराने या किसी के मृत हो जाने पर मतदाता सूची से उसका नाम हटाने के लिए आयोग द्वारा अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने छः विशेष तिथियां निर्धारित की हैं जो 4 से 5 नवंबर, 25 से 26 नवंबर और 2 से 3 दिसंबर हैं। इस तिथियों पर पूरे दिन बीएलओ अपने बूथ पर उपस्थित रहकर पुनरीक्षण का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर लेखपाल चंद्रभूषण सिंह, सुरेश प्रसाद, शरद चंद्र विवेक, प्रवीण तिवारी, सुबदा भारती, चंद्र नरायन विश्वकर्मा, बीएलओ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह एवं संचालन शिक्षक कैलाशपति पांडेय ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















