पुण्यतिथि पर याद किये गये कामरेड सुरेश भट्ठ
सुनील कुमार
नवादा। बाम विचारधारा के सशक्त हस्ताक्षर और जीवन पर्यन्त सामाजिक कार्यकर्ता कॉमरेड सुरेश भट्ट की 11वीं पुण्यतिथि नगर के एक पैलेस में मनाई गई। इस मौके पर “कॉमरेड सुरेश भट्ट और हमारा समय” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता सीपीएम के जिला सचिव प्रो. नरेश चन्द्र शर्मा एवं संचालन सुरेश भट्ट के ही शागिर्द रहे। शहरी गरीब संघ के संयोजक कॉमरेड दिनेश सिंह ने किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ कामरेड दिनेश अकेला ने शहीद गीत गाकर किया जिसके बाद सुरेश भट्ट के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्वप्रथम सुरेश भट्ट की धर्मपत्नी सरस्वती देवी समेत उनके परिजनों ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात सभी मेहमानों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा सभागार कॉमरेड सुरेश भट्ट को लाल सलाम के नारों से गूंज उठा।
इसी क्रम में आईपीएफ किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे कॉमरेड सुरेन्द्र सिंह की आदमकद प्रतिमा पर भी मलयरपन किया गया। वक्ताओं ने समवेत स्वर में सुरेश भट्ट के सामाजिक अवदानों को याद किया। उनके संघर्षो की दास्ताँ से लोगों की आँखें नम हो गई। प्रो. नरेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि सुरेश भट्ट व्यक्ति नहीं संस्था के रूप में खुद को ऊंचाई दी। पीयूसीएल के राष्ट्रीय पार्षद दिनेश अकेला ने कहा कि जिन्होंने अपने परिवार के सुख दुःख का ख्याल किये, बगैर गरीबों की लड़ाई जीवन पर्यन्त लड़ा उन्हीं का नाम सुरेश भट्ट है।
डॉ हसमत प्रवीण, डॉ इसरारुल हक, दिनेश सिंह, डॉ ओंकार निराला, अवधेश कुमार, मनोहर पासवान, कॉ नरेंद्र प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद मौजी राम, मथुरा प्रसाद आदि ने उनके स्मृति शेष को नमन करते हुये उनसे जुड़े संस्मरणों को साझा किया। तत्कालीन सांसद भोला सिंह के उस स्वीकारोक्ति को भी याद की गई जिसमें सुरेश भट्ट के आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की बात की गई थी। सुरेश जी की सुपुत्री प्रतिभा भट्ट ने खुलासा करते हुए कहा कि पूर्व सांसद ने भरोसा दिया था कि अपने सांसद मद् से मैं प्रतिमा निर्माण कराऊंगा। आज सुरेश भट्ट के शुभचिंतकों ने पुनः इस मांग को दुहराई और शीघ्र प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। इस अवसर पर शम्भू विश्वकर्मा, अनिल सिंह, सुरेश कुमार, प्रह्लाद प्रसाद समेत दर्जनों बुद्धिजीवी शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















