कोरोना को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय में हुआ मॉकड्रिल
963135
कोरोना को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय में हुआ मॉकड्रिल
रविन्द्र कुमार फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में जिला संयुक्त चिकित्सालय में कोविड महामारी से निपटने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देख-रेख में रिहर्सल हुआ। स्वास्थ्य विभाग कोविड वार्ड का रिहर्सल इसलिए कर रहा है जिससे संक्रमित मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इन सभी बातों को ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला सयुंक्त अस्पताल में बने कोविड वार्ड का रिहर्सल किया। जिला सयुंक्त चिकित्सालय में 108 एम्बुलेंस से एक नाटकीय ढंग से मरीज को लाया गया। सबसे पहले मरीज को एम्बुलेंस से उतार कर कोविड वार्ड में ले जाया गया।
वहां गेट पर चिकित्सकों ने सबसे पहले मरीज का टेम्प्रेचर और पल्स आक्सीमीटर से सैचुरेशन मापा। इसके बाद मरीज को वार्ड में अंदर शिफ्ट कराकर उसको आक्सीजन लगाई गई। इसके बाद मरीज की आक्सीजन सामान्य होने पर आक्सीजन हटाई गई। अस्पताल के गेट पर सबसे पहले चिकित्सक डा. अभिषेक ने मरीज का हाल जानकर उसे अंदर भर्ती करने की सलाह दी। अंदर जैसे ही मरीज पहुंचा उसके बाद चिकित्सक मोहित सिंघल ने मरीज को आक्सीजन लगाई जिसके बाद मरीज को दवा और स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सक शिवकुमार कर्दम ने किया।
सीएमओ दिनेश कुमार प्रेमी के निर्देशानुसार जिला सयुंक्त चिकित्सालय में बने कोविड वार्ड में रिहर्सल किया गया। इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। रिहर्सल के दौरान ईएमओ डा. अभिषेक कुमार, डा.मोहित सिंघल, ईएमओ डा. शिवकुमार कर्दम, फार्मासिस्ट आरएन सिंह, फार्मासिस्ट अमरीश कटियार, फार्मासिस्ट रविन्द्र द्विवेदी, स्टाफ नर्स शशि, सीमा, वार्ड ब्वाय संजय, हरिकेश, आशीष, सुरेश कुमार, धीरू आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।