एसपी व एडीएम सिटी ने मारा छापा, 50 की क्षमता में रखे मिले 170 अजय जायसवाल गोरखपुर। जेल ही नहीं, बल्कि गोरखपुर के बाल सुधार गृह (बच्चों की जेल) में भी बाल अपचारी मोबाइल यूज करते हुए मिले। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई और और एडीएम सिटी विनित सिंह ने शहर के सूर्य घ्विहार में बाल सुधार गृह में छापा मारा। इस दौरान यहां 3 मोबाइल फोन, दो मोबाइल चार्जर, 5 इयरफोन, एक मोबाइल की बैटरी औरग गुटखा मिला। अचानक बाल सुधार गृह में पड़े इस छापे से यहां बाल अपचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
दोनों अधिकारियों ने यहां एक-एक कमरों में रह रहे बाल अपचारियों की तलाशी ली। अधिकारियों ने बाल सुधार गृह के अधीक्षक को इसके लिए वार्निंग भी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि बाल सुधार गृह की क्षमता फिलहाल 50 बाल अपचारियों की है लेकिन मौजूदा समय में यहां 170 बाल अपचारी रखे गए हैं। क्षमता से अधिक बाल अपचारी होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अभी बाल सुधार गृह सूर्य विहार कालोनी में चल रहा है। हालांकि इसे यहां से शिफ्ट करने के लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है लेकिन संस्तुति नहीं मिलने की वजह से यहां आवासीय क्षेत्र में ही बाल सुधार गृह बनाया गया है। इसे लेकर यहां के स्थानीय लोग भी कई बार विरोध कर चुके हैं।
बाल सुधार गृह के बगल में एक गली है। गली में कई मकान भी हैं जबकि बाल सुधार गृह के कमरों की खिड़कियां इसी गली में निकलती हैं। ऐसे में अपचारी खिड़कियों की जाली काटकर इधर से आए दिन मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामान अंदर मंगा लेते हैं। गली से गुजरने वाली लड़कियों को छेड़ते हैं अपचारी इतना ही नहीं, इस गली में रहने वाली महिलाओं और लड़कियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां से गुजरने के दौरान बाल अपचारी इनपर छींटाकशी भी करते हैं जिसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। बावजूद इसके इसे यहां से शिफ्ट करने को लेकर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा सका।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।