प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में मनरेगा मजदूर यूनियन ने लगाया प्रशिक्षण शिविर
अश्विनी सिंह चौहान
राजातालाब, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र में मनरेगा मजदूर यूनियन व जन शिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मनरेगा मजदूर यूनियन से जुड़ी महिलाओं हेतु एनेमिया से बचने व माहवारी से होने वाली बीमारियों से बचने के उपाय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन राजातालाब में किया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से महिलाओं को एनेमिया से बचने का उपाय बताया गया। प्रशिक्षक डा. आर.के.यादव ने बताया कि महिलाओं को खान पान से एनेमिया जैसी भयंकर बीमारी से अपने को बचा सकती है।

उन्होंने बताया कि आज भी गांव में रहने वाली प्रत्येक तीसरी महिला एनेमिया से पीड़ित है। सरकार द्वारा किये जा रहे सभी उपाय नाकाफी साबित हो रहा है। लिहाजा हम लोगों को खुद ही जागरूक होकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ना व जितना होगा। महिला मजदूर यूनियन की संयोजिका रेनू पटेल ने कहा कि मनरेगा मजदूर यूनियन संगठन से जुड़ी महिलाओं को अभियान चलाकर एनेमिया के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है। आगे भी संगठन द्वारा जागरूकता, प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। प्रशिक्षण में, सुरेश राठौर, मंगरा, धर्मा देवी, श्रद्धा, सरस्वती, अंजली, आशा, कुमारी, काजल, सबिता, पूजा, रीना, निशा, रेनू, नेहा, प्रीति, मधु, ममता, शीला, प्रेमशीला, कविता, संजू, विमला, मुस्तफा सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















