Jaunpur News : अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तीन कमरे ध्वस्त
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक के बहरीपुर गांव में पोखरे की जमीन पर कब्जा करने वालों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। तीन कमरे ध्वस्त कर दिए गये। प्राप्त जानकार के अनुसार उक्त गांव में सरकारी तालाब की जमीन पर काफी समय से दबंगई के बल पर बरसाती यादव, जोखन यादव तथा रामदुलार यादव ने एक एक पक्का कमरा बनाकर कब्जा कर रखा था।

लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार सदर के न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। तहसीलदार सदर पवन सिंह ने मुकदमे के उक्त लोगों द्वारा किये गए अवैध कब्जे को तत्काल गिरवाने का आदेश दिया। तहसीलदार के आदेश पर नायाब तहसीलदार सदर अजित जायसवाल, सर्किल कानून गो नीरज सिंह, लेखपाल अजित सिंह तथा सुरक्षा की दृष्टि से एसआई मनोज पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान उक्त स्थान पर बुलडोजर के साथ पहुंच गये। बुलडोजर ने तीनों पक्के कमरों को तोड़ दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















