HomeJaunpurJaunpur News : सीएचसी मछलीशहर की साफ-सफाई व्यवस्था को सीएमओ ने सराहा

Jaunpur News : सीएचसी मछलीशहर की साफ-सफाई व्यवस्था को सीएमओ ने सराहा

Jaunpur News : सीएचसी मछलीशहर की साफ-सफाई व्यवस्था को सीएमओ ने सराहा

आकस्मिक निरीक्षण में स्वास्थ्य सुविधाओं का जाना हाल
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. लक्ष्मी सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रियता को परखने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी लेने के लिए मंगलवार/बुधवार की रात डेढ़ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंच गईं।

औचक निरीक्षण में सीएचसी की साफ-सफाई व्यवस्था को सराहा और वहां के स्टाफ की तारीफ भी की। निरीक्षण के दौरान वह प्रसव कक्ष पहुंचीं जहां उपचाराधीन महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि समय से भोजन और दवा के बारे में जानकारी लिया। सीएचसी पर मिलने वाली सुविधाओं तथा दिक्कतों के बारे में जानने की कोशिश की। सीएचसी मछलीशहर से पहले सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) मुंगराबादशाहपुर का भी निरीक्षण किया। मालूम हो कि इसके पहले भी सीएमओ सीएचसी मछलीशहर का निरीक्षण करने कई बार आ चुकी हैं। सीएमओ पिछले माह 18 फरवरी को कसेरवा और मीरगंज स्थित स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण कर कोविड टीकाकरण बढ़ाने का निर्देश देकर गईं थीं। 5 जनवरी को सीएचसी का निरीक्षण करने आईं थीं और अधिक से अधिक टीकाकरण कराने का निर्देश दिया था।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read