राज्यमंत्री ने जगतपुर कालेज की छात्राओं को दिया टैबलेट
अश्विनी सिंह चौहान
रोहनिया, वाराणसी। उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्तिकरण हेतु जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके दौरान मुख्य अतिथि डा. दयाशंकर मिश्र राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक रामसागर सिंह ने तथा संचालन डा. जेपी राय तथा धन्यवाद ज्ञापन निदेशक डा. निलय कुमार ने किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अनिल प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि राज्य मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डा. संगीता गुप्ता की मौजूदगी में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. दयाशंकर मिश्र द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया। टेबलेट पाने के बाद सभी छात्र-छात्राओ का चेहरा खिल उठा और खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डा. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि विधानसभा के चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए वादे के अनुसार पुनः योगी सरकार बनने के बाद छात्रों को टेबलेट दिया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डा. संगीता गुप्ता, निदेशक डा. निलय कुमार, प्रबंधक रामसागर सिंह, प्राचार्य डा. अनिल प्रताप सिंह, डा. रवि पाण्डेय, डा. मोनिका सक्सेना, डा. लक्ष्मी सिंह, डा. अमिता, आलोक सिंह, विनय पांडेय, प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं के साथ सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















