HomeJaunpurJaunpur News : बच्चों को ले जा रही तेज रफ्तार की स्कूल...

Jaunpur News : बच्चों को ले जा रही तेज रफ्तार की स्कूल वैन पलटी

Jaunpur News : बच्चों को ले जा रही तेज रफ्तार की स्कूल वैन पलटी

मौके से चालक बच्चों को छोड़कर हुआ फरार
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कूल वैन पलट गई। वैन पलटने के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़कर वैन में फंसे बच्चो को बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के जौनपुर-केराकत मार्ग पर किरतापुर गांव के पास शुक्रवार को सुबह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर स्थित टी डी एम सी स्कूल की वैन बच्चो के लेकर स्कूल आ रही थी। तेज रफ्तार वैन किरतापुर गांव के पास पलट गई।

वैन पलटने के बाद उसमे बैठे बच्चो के चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुचे तथा वैन में बैठे बच्चों को बाहर निकाले। वैन में 14 बच्चे सवार थे तथा एक महिला टीचर भी बैठी हुई थी। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से 5 घायल बच्चो को इलाज के लिए भिजवाया। वहीं अन्य बच्चों के अभिभावक कुछ देर बाद पहुंचकर अपने बच्चों को निजी अस्पताल में लेकर गए। वहीं घटना के बाद मौके पर बच्चो को छोड़कर चालक फरार हो गया। वैन में सवार अभिनव, रियल, अयांश, शिवांगी, अंश व प्रांजल को भी मामूली चोटें आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन में बच्चे ठूसकर भरे हुए थे तथा एक महिला टीचर भी बैठी हुई थी। चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था तथा एक हाथ से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। दुर्घटना की सूचना पर जहां घायल बच्चो के अभिभावक मौके पर पहुच गए थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read