प्रश्न पत्र लीक करने के षड्यंत्र का हुआ खुलासा
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की भौतिक विज्ञान का प्रश्न पत्र लीक करने का षड्यंत्र का खुलासा पुलिस ने कर दिया। इस पूरी कहानी कालेज के बाबू ने रची थी। कालेज के बाबू ने अपनी रिश्तेदार छात्रा को सबसे पहले पेपर भेजा था जो बाद में अन्य लोगों तक पहुँचा। पुलिस ने इस मामले में अब तक कालेज प्रबंधक व बाबू समेत कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें 4 छात्राएं व 22 छात्र शामिल हैं।

पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व एसएसपी शिवहरी मीना ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि पेपर लीक मामले में पकड़े गए छात्र अजय भास्कर ने पूछताछ में बताया, कि उसे पेपर अजय निरंजन ने भेजी थी। अजय को यह प्रति कुमारी आसमा से मिली और आसमा को मुस्कान से पेपर मिला था। मुस्कान ने बताया कि उसके रिश्तेदार राजदीप यादव जो श्रीराम महाविद्यालय बंगरा में बाबू के पद पर हैं, ने यह पेपर भेजा था। जांच टीम ने पाया कि इस खेल में जुगयाना कोतवाली निवासी राजदीप अकेला नहीं बल्कि प्रबंध समिति के आजाद यादव हंसारी, प्रबंधक चंद्रपाल यादव बूढ़ा सीपरी बाजार, अनूप यादव शिक्षक मोंठ, भगवान दास चपरासी बंगरा, केंद्र व्यवस्थापक/प्राचार्य संजीव श्रीवास्तव, अरविंद यादव अध्यक्ष प्रबंध समिति की भी भूमिका रही।
अजय भास्कर निवासी शिवाजी नगर, शीतल अहिरवार नई पाली पहाड़ी थाना रक्सा, आकाश रैकवार जय एकेडमी के पीछे, सौरभ अहिरवार डेली, सचिन यादव मडोरा, सुरेंद्र प्रताप मातन मोहल्ला राजगढ़, नरेंद्र कुशवाहा तालपुरा, मिथुन अहिरवार डेली रक्सा, आकाश कुमार घाट कोटरा मऊरानीपुर, सुशील राठ, सक्षम शिवाजी नगर, प्रशांत पांचाल टहरौली, अजय निरंजन महोबा, आलोक यादव सीपरी बाजार, प्रबल यादव सीपरी बाजार, हर्षवर्धन शिवाजी नगर, मुस्कान यादव खाती बाबा, आसमा पुलिया नंबर 9, आदित्य सोनी बड़ा गांव गेटबाहर, श्वेता त्रिपाठी नगरा, अनूप यादव मोठ, संजीव कुशवाहा उल्दन, राजदीप यादव जुगयाना, युवराज सिंह राजपूत कोछाभावर, भगवान दास बगरा, मोहित शर्मा बबीना, रवि महोबा, विमल खरे समथर, नीतू प्रजापति रक्सा, तेज प्रताप सिंह मऊरानीपुर, आजाद हंसारी, चंद्रपाल सिंह यादव बूढ़ा सीपरी बाजार झाँसी गिरफ्तार किये गये।
वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम में एडीजी भानु भास्कर व डीआईजी जोगेन्द्र कुमार के निर्देशन में एसपी देहात नैपाल सिंह, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में राजेश राय सीओ सदर, अनुज सिंह सीओ टहरौली, सुधाकर मिश्रा प्रभारी निरीक्षक नवाबाद, जय प्रकाश पाल स्वाट प्रभारी, संजय शुक्ला प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर, तुलसीराम पांडेय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, अशोक वर्मा प्रभारी निरीक्षक चिरगांव, वेद प्रकाश पांडेय प्रभारी निरीक्षक बरुआसागर, राम प्रकाश प्रभारी निरीक्षक मोठ, शिव गोपाल सिंह निरीक्षक नबावाद, सब इंस्पेक्टर राजेश पाल सिंह प्रभारी मीडिया सेल, जितेंद्र सिंह तक्खर थानाध्यक्ष सदर बाजार, बृजेश सिंह थानाध्यक्ष बबीना, परमेंद्र सिंह थानाध्यक्ष बड़ागांव, सब इंस्पेक्टर विजय पांडेय प्रभारी आईजीआरएस, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह प्रभारी एसओजी, सब इंस्पेक्टर मुकेश सिंह थाना नवाबाद, सब इंस्पेक्टर अनुराग अवस्थी चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय, उपनिरीक्षक राहुल सिंह साइबर थाना, महिला उपनिरीक्षक पूनम वर्मा थाना नवाबाद व हेड कांस्टेबल दुर्गेश चौहान सर्विलांस टीम ने प्रकरण का अनावरण किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















