देश की अर्थव्यवस्था एवं स्वास्थ्य के लिये जरूरी हैं मिलेट्स: डा. बद्री नारायण

देश की अर्थव्यवस्था एवं स्वास्थ्य के लिये जरूरी हैं मिलेट्स: डा. बद्री नारायण

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। विश्व आयुर्वेद मिशन की ओर से शनिवार को गोविंद वल्लभ पंत सामजिक विज्ञान संस्थान में गठिया बचाव एवं उपचार में श्री अन्न का महत्व विषय पर संगोष्ठी के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक एवं विश्व आयुर्वेद मिशन के अध्यक्ष प्रो.(डा.) जी.एस. तोमर, प्रतापगढ़ के चिकित्साधिकारी डा. अवनीश पाण्डेय एवं दंत चिकित्सक डा आरएस मौर्य द्वारा 178 रोगियों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गयी। गठिया के लक्षण वाले रोगियों का झंडु के सौजन्य से बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) टेस्ट एवं सुदर्शन आयुर्वेद के सौजन्य से फिजियोथेरेपी कराई गयी साथ ही डाबर के सौजन्य से ब्लड शुगर की जाँच भी की गयी। प्रो. (डा.) तोमर ने बताया कि श्री अन्न ज्वार बाजरा, रागी, साँवा, कोदो के सेवन से गठिया, बीपी, शुगर, कैंसर, कोलाईटिस जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सम्भव है। इनमें कैल्शियम, आयरन एवं अन्य पोषक तत्व गेंहू और चावल से कई गुना अधिक हैं। अधिक फाइबर युक्त एवं कम ग्लाईसिमिक इंडेक्स वाले ये अनाज पाचन सही रखते हैं, साथ ही मधुमेह से बचाते हैं। डा अवनीश पाण्डेय ने बताया कि मिलेट्स स्वास्थ्य के साथ जलवायु एवं किसान भाइयों के लिए आर्थिक रूप से उपयोगी हैं। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के निदेशक प्रो. बद्री नारायण तिवारी ने कहा कि युवाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोजन में मिलेट्स को शामिल किया जाय। शिविर में डा जेके तिवारी, डा अवनीश पाण्डेय, डा मुनीश मिश्रा, डा आशीष मौर्य, डा शांति चौधरी, राजेन्द्र सिंह, मनीष त्रिपाठी, प्रवेक से अरुण जायसवाल, ग्युफिक से सुजीत पांडेय, धन्वन्तरि से अनिल मौर्य आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA