Homeकौशाम्बीजिलाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष ने मिलेट रेसिपी प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

जिलाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष ने मिलेट रेसिपी प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

जिलाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष ने मिलेट रेसिपी प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

पवन मिश्रा
कौशांबी। जिलाधिकारी ने “ग्राम चौपाल” के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। विगत एक वर्ष में 736 ग्राम चौपालों का आयोजन हुआ। ग्राम चौपाल में प्राप्त 3628 शिकायतों/कमियों का किया गया निस्तारण। जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने डायट मैदान में “ग्राम चौपाल” (गांव की समस्या गांव में समाधान) एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम तथा मिलेट रेसीपी प्रतियोगिता व उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने डायट मैदान में “ग्राम चौपाल” (गांव की समस्या गांव में समाधान) एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाआ की प्रगति की जानकारी प्रेस प्रतिनिधियों को देते हुए कहा कि विगत एक वर्ष में 736 ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ तथा ग्राम चौपाल में 3742 शिकायतें/कमियॉ प्राप्त हुई जिसमें 3628 शिकायतों/कमियों का निस्तारण किया जा चुका हैं, शेष शिकायतों/कमियों का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीन दयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के 688 के लक्ष्य के सापेक्ष 3550 स्वयं सहायता समूहों का गठन 20 दिसम्बर 2023 तक कर लिया गया है। समूह गठन की क्रमिक प्रगति 7694 है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत प्रति समूह 15000 की रिवाल्विंग फण्ड की धनराशि प्रदान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिसम्बर 2023 तक 650 स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फण्ड की धनराशि निर्गत की जा चुकी है। रिवाल्विंग फण्ड की क्रमिक प्रगति 4394 है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 20 दिसम्बर 2023 तक 913 स्वयं सहायता समूह को सामुदायिक निवेश निधि की धनराशि निर्गत की जा चुकी है, सी0आई0एफ0 की क्रमिक प्रगति 2822 है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत योजना प्रारम्भ से अब तक 46697 चयनित परिवारों के सापेक्ष 44518 आवास पूर्ण कर लिये गये हैं एवं 2179 आवास निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत योजना प्रारम्भ से अब तक 4267 चयनित परिवारों के सापेक्ष 3147 आवास पूर्ण कर लिये गये हैं एवं 1120 आवास निर्माणाधीन हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में शासन द्वारा कुल 450 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट का कैलेण्डर जारी किया गया था, जिसके सापेक्ष 450 ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट सम्पन्न करायी जा चुकी हैं। इसी प्रकार ग्राम प्रधान थुलगुला शान्ती देवी, ग्राम प्रधान गनपा शिवाकान्त, ग्राम प्रधान घांसिया श्री कमलेश कुमार कुशवाहा, ग्राम प्रधान रसूलपुर बदले श्री राम लोटन, ग्राम प्रधान टेंवा विट्टन सिंह व ग्राम प्रधान- श्री अभिमन्यू विश्वकर्मा, राममिलन, श्यामकली व मो0 आकीब तथा ग्राम विकास अधिकारी- राम गोविन्द, विनय सिंह, अरविन्द सिंह, राहुल सिंह, श्रवण मिश्रा, संदीप सिंह, राजीव पाल, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप सरोज, आशीष केसरवानी तथा सहायक विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार, मो0 नसर, शिवकुमार श्रीवास्तव, अनूप कुमार, गजराज सिंह एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, राहुल मिश्रा तथा कम्प्यूटर आपरेटर सुरेन्द्र कुमार, तकनीकी सहायक सुमित कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रशंसनीय कार्य करने वाली बैंक सखी स्वाती, मंजू, सुलोचना देवी, पुष्पा देवी, ऊषा देवी, समूह सखी आशा देवी, प्रियंका देवी, संगीता देवी, कविता देवी, पूजा प्रजापति, ममता यादव, ग्राम संगठन अध्यक्ष विमला देवी, निधि त्रिपाठी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read