HomeVaranasiजगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेगा फेस्ट का हुआ आयोजन

जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेगा फेस्ट का हुआ आयोजन

जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेगा फेस्ट का हुआ आयोजन

अश्विनी सिंह चौहान
रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को मेगा फेस्ट का आयोजन हुआ। उद्घाटन प्रबंधक राम सागर सिंह ने किया। कार्यक्रम में होम साइंस विभाग के बच्चों ने खानपान की सामग्री का स्टाल लगाया। सैन्य विज्ञान विभाग ने आधुनिक हथियारों के माडल आदि की जानकारी अपने स्टाल के माध्यम से दी।

बीएफए विभाग ने स्वनिर्मित मूर्तियों एवं पेंटिंग का प्रदर्शन किया। इतिहास विभाग, समाज शास्त्र विभाग, जूलॉजी, केमेस्ट्री, बाटनी मैथमेटिक्स आदि सभी विभागों ने अपना स्टाल लगाकर के बच्चों को विषय के बारे में जागरूक किया। हिंदी एवं संस्कृत विभाग द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन भी किया गया।

मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया था। महाविद्यालय के हजारों छात्रों ने इसमें बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों ने अपने स्टाल की सामग्री को बेंच कर बहुत खुश नजर आए। यह मेला बच्चों में स्वावलंबन की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था जो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह, निदेशक निलय सिंह, हिंदी विभागाध्यक्ष रमेश पाठक, डॉ जेपी राय, डॉ नन्द लाल शर्मा, उपेन्द्र शर्मा सहित तमाम अध्यापक उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read