Homeबाराबंकीमहाशिवरात्रि मेले की व्यवस्था को लेकर की गयी बैठक

महाशिवरात्रि मेले की व्यवस्था को लेकर की गयी बैठक

महाशिवरात्रि मेले की व्यवस्था को लेकर की गयी बैठक

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये सभी गतिविधियों पर होगी नजर
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। महाशिवरात्रि मेला के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह की अध्यक्षता में तहसील रामनगर के सभागार में बैठक हुई। बैठक के दौरान पार्किंग व बैरियर व्यवस्था, बैरिकेडिंग के कार्य, बोहनिया तालाब व अभरन तालाब की सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की जांच, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों की मेला क्षेत्र में तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग परिवर्तन व्यवस्था, विद्युत व प्रकाश व्यवस्था, सोलर लाइट, खोया पाया केंद्र, मेला में विक्रय सामग्री का रेट निर्धारण, मेला में छुट्टा जानवरों को हटाया जाना सहित अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि बैरिकेडिंग के कार्य को कल तक अवश्य पूर्ण कर लिया जाये। बैरिकेडिंग का कार्य समय से पूर्ण न होने पर नाराजगी जताई और सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी कार्य जिस विभाग को दिए जा रहे हैं, उनको पूरी संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करे। किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल के अन्दर ही सुव्यवस्थित ढंग से गाड़ियां खड़ी करायी जाय।

साथ ही पार्किंग स्थल की वेरिकेटिंग व प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाय। मेला परिसर में लटक रहे विद्युत तारों को सही कर दिया जाए।
अपर जिलाधिकारी ने बोहनिया तालाब के पास और पुल के पास अतिरिक्त सोडियम लाइट लगाए जाने के निर्देश संबंधित को दिया। साथ ही कहा कि नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स का परिचय पत्र बनाकर ड्यूटी समय से लगा दी जाए। छुट्टा जानवरों को समीपस्थ गौ आश्रय केंद्र पर पहुंचा दिया जाए तथा मेले परिसर में कैटल कैचर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

अभरन तालाब के आसपास चारों तरफ किसी भी प्रकार की दुकानें ना लगाई जाए। उन्होंने महादेवा मेला की समस्त गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी रामनगर ने बताया कि आग लगने की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी दुकानदार अपने पास तीन बोरी सफेद बालू और बाल्टी अवश्य रखें। अपर जिलाधिकारी ने बैठक के उपरान्त मंदिर मेले प्रांगण का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश यादव, उपजिलाधिकारी रामनगर तान्या, क्षेत्राधिकारी रामनगर बीनू सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अपर जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read