Homeकन्नौजभारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न

भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न

भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न

दीप सिंह
कन्नौज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कन्नौज की जिला इकाई कमेटी द्वारा उधम रजिस्ट्रेशन अभियान के संदर्भ में एक रजिस्ट्रेशन कैंप जिलाध्यक्ष राज शर्मा के निजी प्रतिष्ठान लखन चौराहा पर हआ जहां जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी धनंजय सिंह ने अभियान को राज शर्मा के नेतृत्व में पूर्ण किया। जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रिकॉर्ड 114 व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन कराने में रिकॉर्ड बनाया।

प्रत्येक व्यापारी को उद्यम रजिस्ट्रेशन करवाकर इसका लाभ लेना चाहिए। भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थापित सूक्ष्म, लघु, एवं मध्यम उद्योगों को पंजीकरण कराने हेतु के महा अभियान 1 से 30 जून तक चलाया जाएगा।
राज शर्मा ने बताया कि इसमें प्लास्टिक मोल्डिंग, स्टील आयरन फैब्रिकेशन, फर्नीचर उत्पादन, फूड प्रोडक्ट, बेकरी, डेहरी, दूध उत्पादन, इलेक्ट्रिकल, एवं इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण, वस्त्र उद्योग, रबड़ उद्योग, दोना पत्तल बनाना, उद्योग निर्माण एवं जन सेवा केंद्र, इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रिशियन, बेल्डर, आटा चक्की, हेयरड्रेसर, ब्यूटी पार्लर, ट्रांसपोर्ट सर्विस, हाउसकीपिंग, साइबर कैफे, कंप्यूटर जॉब वर्क, प्रिंटिंग, टेंट एंड डेकोरेशन सर्विस, कैटरिंग हलवाई, जिम मोटरसाइकिल, होटल एवं रेस्टोरेंट, अकाउंटेंट, रिपेयरिंग ऑटोमोबाइल मोटर वाइंडिंग,फोटो स्टूडियो, पिज़्ज़ा सप्लायर,मोबाइल रिचार्जिंग एवं रिपेयरिंग, ड्राई क्लीनर्स एवं अन्य सेवा क्षेत्र और वेजिटेबल वेंडर, जनरल स्टोर, मेडिकल स्टोर, हार्डवेयर स्टोर,मिल्क सप्लायर, कॉस्मेटिक, बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर,रेडीमेड गारमेंट वेडिंग, बर्तन ट्रेडिंग, फास्ट फूड स्टोर इत्यादि ट्रेडिंग के माध्यम से इसका लाभ सभी व्यापारियों को मिलता है।

पंजीकरण कराने से व्यापारियों को 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा योजना की सुविधा, उद्यम पंजीकृत उद्यमियों को विभिन्न टेंडरों में, ईऍमडी अनुभव एवं तनु कर में छूट मिलती है। बैंकों द्वारा विभिन्न ऋण योजनाओं में शासकीय खरीदने, उद्यमियों द्वारा सप्लाई के भुगतान के लंबित रहने पर 18% ब्याज सहित भुगतान कराने की सुविधा एवं अपनी शिकायत/समस्या कि जल्दी सुनवाई होती है। इस पंजीकरण कराने के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक विवरण, ईमेल आईडी दस्तावेजों की जरूरत रहती है।
पंजीकरण कैंप के दौरान जिला वरिष्ठ महामंत्री रमेश मेहरोत्रा, जिला संगठन मंत्री जयंत प्रताप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आनंद तिवारी, विकी बाजपेई, शादाब हामिद, सदन गोपाल तिवारी, रितिक कुशवाहा, अजय सिंह, गोविंद, विशेष योगदान अनुभव गुप्ता, शादाब अहमद ने दिया। पंजीकरण के दौरान कई व्यापारी मौजूद है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read