HomeGorakhpurछात्रा से छेड़खानी कर रहा शोहदा गिरफ्तार

छात्रा से छेड़खानी कर रहा शोहदा गिरफ्तार

छात्रा से छेड़खानी कर रहा शोहदा गिरफ्तार

अजय जायसवाल
गोरखपुर। गगहा पुलिस ने छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपी शोहदे को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शुभम गौड़ गोला थाना क्षेत्र के कलानी गांव का निवासी है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया। वहीं मामले में आरोपी बनाए गए अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने नाबालिग बेटी से शुभम गौड़ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि छात्रा के स्कूल एवं कोचिंग जाते समय गोला थाना क्षेत्र के कलानी गांव निवासी युवक शुभम आए दिन पीछा कर उसपर अश्लील टिप्पणी करता था। आरोपी शुभम गौड़ इस बीच छात्रा के गांव में ही अपनी बुआ के घर रह कर अलग-अलग नंबर से फोन कर उससे मिलने का दबाव बना रहा था। छात्रा के परिजन जब युवक की उलाहना लेकर गांव में ही उसके रिश्तेदारों के घर पहुंचे तो शुभम एवं उसकी बुआ के लड़के छात्रा के घर पहुंच कर मारपीट करने पर उतारू हो गये।

छात्रा के पिता के तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुभम व उसके रिश्तेदार तीन युवकों एवं 10 अज्ञात पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट एवं जान से मारने की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं आरोपी शुभम गौड़ मारने पीटने के आरोप में पुलिस ने छात्रा के परिजनों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। मामले में अभियुक्त अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read