HomeVaranasiएण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व विशेष किशोर पुलिस इकाई की बैठक सम्पन्न

एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व विशेष किशोर पुलिस इकाई की बैठक सम्पन्न

एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व विशेष किशोर पुलिस इकाई की बैठक सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी की अध्यक्षता में थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व विशेष किशोर पुलिस इकाई की माह अप्रैल की मासिक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन यातायात सभागार, ट्रैफिक पुलिस लाइन में किया गया। स्नेहा पाण्डेय अध्यक्षा बाल कल्याण समिति वाराणसी, निरुपमा सिंह जिला बाल संरक्षण इकाई वाराणसी, आरती सेठ किशोर न्याय बोर्ड सदस्य वाराणसी, डॉ० सौरभ सिंह चिकित्सा विभाग, रामा शिक्षा विभाग, ए०एच०टी० व एस0जे0पी0यू0 प्रभारी/कर्मचारीगण, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी तथा NGO’s आदि की उपस्थिति में थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा गोष्ठी सम्पन्न हुई।
मासिक समीक्षा बैठक में समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी/विवेचकों को पूर्व में आयोजित गोष्ठी में दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा की गयी तथा विवेचकों के समक्ष आ रही समस्याओं, पीड़िता के आवासन, पाक्सो एक्ट के अभियोगों में आरोप पत्र प्रेषित करने का समय व दिशा-निर्देश (गाइड लाईन/टाईम-लाईन) का अनुपालन, बाल विवाह, बाल श्रम, नशामुक्ति व
भिक्षावृत्ति रोकथाम आदि के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। साथ ही कमिश्नरेट वाराणसी में गुमशुदा बच्चों के पंजीकृत व लम्बित मामलों व पाक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों पर विस्तृत चर्चा की गयी व जे0जे0 एक्ट से सम्बन्धित आदेश निर्देश के प्रति जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में बाल श्रम उन्मूलन व बाल विवाह रोकथाम के दृष्टिगत विस्तृत चर्चा की गयी जिसमें समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों/महिला बीट आरक्षियों व समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारियों को और अधिक सक्रिय होकर अक्षय तृतीया के दृष्टिगत सम्भावित बाल विवाह की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अभियान के अंतर्गत सभी सम्बन्धित विभागों के आपसी परस्पर सहयोग व समन्वय स्थापित करने तथा सयुंक्त कार्ययोजना के तहत अभियान सम्बन्धी कार्यवाही को प्रभावी बनाने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read