Homeआजमगढ़सभी परीक्षा केन्द्रों का सीसीटीवी कैमरा सक्रिय होना चाहिये: डीएम

सभी परीक्षा केन्द्रों का सीसीटीवी कैमरा सक्रिय होना चाहिये: डीएम

सभी परीक्षा केन्द्रों का सीसीटीवी कैमरा सक्रिय होना चाहिये: डीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार-II की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 4 मई को होने वाली नीट परीक्षा की तैयारी बैठक हुई जहां उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को संपूर्ण व्यवस्था को प्रत्येक दशा में 3 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी को स्वास्थ्य एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित तैयारी को सुनिश्चित करने को निर्देश दिये। साथ ही कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रो के पास में एंबुलेंस रहेगी तथा आपात स्थिति में परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र परिसर में ही स्वास्थ्य से संबंधित उपचार किया जाएगा। सभी परीक्षा केन्द्रों पर व्हीलचेयर उपस्थित होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रो का सी0सी0टी0वी0 कैमरा सक्रिय होना चाहिए और उसकी जांच कर सुनिश्चित कर लिया जाये। सभी केंद्र व्यवस्थापकों आंतरिक एवं वाह्य कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कक्ष अनुसार लगाकर नोडल अधिकारी को सूची उपलब्ध करा दे।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु रेलवे स्टेशन/बस स्टेशन पर परीक्षा केंद्रो का नाम तथा जाने वाले मार्ग नाम एवं दूरी का फ्लेक्सी बना कर लगा दिया जाय। सभी परीक्षा केन्द्रों पर विद्युत की प्रॉपर आपूर्ति, शीतल पेयजल, पंखा एवं शौचालय की साफ-सफाई का निरीक्षण कर लिया जाय। परिवहन विभाग को आवश्यकता अनुसार बसों को भी परीक्षार्थियों को ले जाने हेतु लगा दिया जाये। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार का कोई बयान मीडिया में नहीं देगा। यदि आवश्यक होगी तो जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं सूचना विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाएगी। परीक्षा के संबंध में जो एन0टी0ए0 के गाइडलाइन है, सभी केंद्र व्यवस्थापकों को बता दिया जाये। परीक्षा को एन0टी0ए0 के गाइडलाइन का अनुसार सकुशल, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने विस्तृत रूप एन0टी0ए0 के गाईड लाइन के बारे में सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं अधिकारियों को जानकारी दिया। बैठक में एस0पी0 सिटी, सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read