Homeबाराबंकीलापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही: डीएम

लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही: डीएम

लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही: डीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को हैदरगढ़ ब्लॉक परिसर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति, स्वच्छता, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जनसुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की।निरीक्षण में मनरेगा, पीएम आवास, वृद्धावस्था, दिव्यांग और निराश्रित महिलाओं की पेंशन, शौचालय निर्माण सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर में मौजूद ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी जिनके समाधान हेतु तत्काल कार्रवाई के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। कार्यालयों की साफ-सफाई में सुधार एवं समय पालन के निर्देश दिए। शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की दीदी द्वारा ब्लाक हैदरगढ़ में संचालित प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्लेजी का बिस्कुट खरीदा और कैंटीन की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की सराहना करते हुए प्रेरणा कैंटीन संचालन करने वाली दीदी को प्रोत्साहन स्वरूप 500 रुपये यूपीआई किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस तेजस के, एसडीएम हैदरगढ़ शम्स तबरेज़ खां, बीडीओ हैदरगढ़ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read