बीडीओ व एलडीएम के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न
मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। प्रखण्ड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ अनिल मिस्त्री व एलडीएम संजीव दास के नेतृत्व में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नाबार्ड के डीडीएम सुशांत रोशन, आरसेटी के सुनील कुमार व वित्तीय साक्षरता के समन्वयक डॉ सुबोध कुमार के अलावे जीविका बीपीएम मनीष कुमार व स्थानीय बैंकों के मैनेजर मौजूद रहे। इस बैठक में एलडीएम संजीव दास ने बैंकिग संबंधित विषयों के साथ बैंकों के साख अनुपात बढ़ाने के लिए बताया।
नाबार्ड के डीडीएम सुशान्त रौशन ने एएमआई योजना के अन्तर्गत गोदाम बना कर ऋण लेकर अनुदान प्राप्ति के विषय पर प्रकाश डाला। वहीं बीडीओ अनिल मिस्त्री ने उद्योग विभाग के पीएमफइएम ऋण अधिक से अधिक लाभुकों को देने को कहा। डॉ. सुबोध कुमार ने वित्तीय साक्षरता के संबंध में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ‘अटल पेंशन योजना इत्यादि की जानकारियां दी और अधिक से अधिक खाता खुलवाने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर पीएनबी मैनेजर राकेश रंजन एवं एमबीजीबी बैंक के मैनेजर विपिन कुमार आदि उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












