आवास सूची बनाने के लिये हकीमपुर में हुई बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। हैसर ब्लॉक क्षेत्र के हकीमपुर में लोगो को आवास सूची बनाने के नियम व शर्तों की जानकारी देने के साथ-साथ आवास सूची को तैयार करने के लिए खुली बैठक की गई जिसमें ग्रामीणों को नियम व कानून की जानकारी दी गई।
गांव में गरीबों को छत की व्यवस्था देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की है जिसकी गांव-गांव में सूची बनाने के लिए जिम्मेदारों को अधिकृत किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को हैसर ब्लॉक के हकीमपुर में सचिव आलोक कुमार की मौजूदगी में प्रधान राणा सिंह की अध्यक्षता में खुली बैठक की गई जिसमें पात्र व अपत्र के चयन के लिए ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उन्हें आवास के लाभार्थी बनाने के बारे में बताया गया। आवास सूची तैयार करने के लिए गांव-गांव में लोगों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई जिसके क्रम में सूची तैयार की जा रही है। इस अवसर पर प्रधान राणा सिंह, सचिव आलोक कुमार, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













